फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घेरा डीएम व एसपी दफ्तर

Sat, 18 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में शनिवार को एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में एक सप्ताह पहले करंट की चपेट में आने से हुई श्रमिक की मौत का मामला गरमा गया है। शनिवार को मृतक के परिवारीजन और ग्रामीणों ने डीएम व एसपी के दफ्तर का घेराव किया। सभी ने नारेबाजी करते हुए पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। डीएम व एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र के बेंद मजरे बेलाभेला गांव निवासी दशरथ पावर कॉर्पोरेशन में दिहाड़ी श्रमिक था। आठ जून को फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट लगना बताया गया है।

मृतक के पिता श्रीराम, आनंद, अंजनी, राजेश, दिनेश कुमार, सूरजकली, बउवा आदि ने बताया कि तिलियाकोट के जेई रामलखन प्रजापति ने उसे किला बाजार में फाल्ट ठीक करने भेजा था। इसी दौरान लाइन चालू कर दी गई। इससे करंट की चपेट में आने से दशरथ की मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव के अंजनी कुमार, चांदबाबू, रामचंदर आदि ने दोबारा पोस्टमार्टम कराकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि कोतवाली में तहरीर दी गई है लेकिन पुलिस मामले को दबाने में जुटी है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर अंजली, रामादेवी, मनीषा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें