फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 02 Aug 2015 10:49 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उनसे ग्रामीणों झड़प भी हुई। इससे एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंचे एसडीओ लालगंज ने बिजली आपूर्ति में सुधार का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन के अफसर भले ही आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के दावे कर रहे हों लेकिन क्षेत्र के उपभोक्ता लोवोल्टेज और अघोषित कटौती से परेशान हैं। इससे नाराज खानपुर, कुशलखेड़ा, धूरेमऊ, सरेनी, मदईखेड़ा, महराजपुर समेत कई गांवों के नागरिक रविवार को सरेनी उपकेंद्र जा धमके।

बिजली की कटौती से त्रस्त नागरिकों ने उपकेंद्र घेर लिया। आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आक्रोशित उपभोक्ताओं और बिजली घर के कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अफसरों को दी। सूचना पर एसडीओ लालगंज उपकेंद्र पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन


क्षेत्र के मुन्नू तिवारी, महेश सिंह, राम गोपाल आदि का कहना है कि शासन से 10 घंटे बिजली देने के आदेश हैं लेकिन यहां उपभोक्ताओं को बमुश्किल चार घंटे आपूर्ति मिल पा रही है। इसमें भी वोल्टेज लो रहता है।

श्रीराम कुशवाहा, छेदालाल, संतराम कुशवाहा ने कहा कि रोस्टर सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गया है। बिजली के आने और जाने का कोई हिसाब ही नहीं है।

आपूर्ति शीघ्र नहीं सुधरी तो क्षेत्र के तमाम लोग उपकेंद्र का घेराव और सड़क जाम करेंगे। एसडीओ ने बिजली आपूर्ति सुधार का आश्वासन दिया तो लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें