फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण लेकर खुद को सुरक्षित करें छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सुमित श्रीवास्तव और शैलेंद्र कुमार ने छात्राओं को मार्शल आर्ट सिखाया। अध्यक्षता कर रही प्राचार्य डा. सुषमा देवी ने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राएं स्वयं को सुरक्षित रख सकती हैं। स्त्रियों को जागरूक रहते हुए आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों का मुकाबला करना चाहिए।
विज्ञापन

सुमित श्रीवास्तव ने बालिकाओं को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी बालिकाओं को सक्षम बनाएगा। उन्होंने प्रोटेक्ट, हिट और रन के सिद्धांत पर अमल करते हुए बताया कि किस तरह मार्शल आर्ट का अभ्यास करना है, ताकि वे खुद का बचाव कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को व्यायाम और मार्शल आर्ट के तरीके बताए।
छोटी-छोटी चीजों जैसे हेयर क्लिप, पेन, बेल्ट आदि के प्रयोग से खुद की सुरक्षा कैसे कर सकते हैं, इसके बारे में भी विस्तार से बताया। शैलेंद्र कुमार ने आत्मरक्षा के तकनीकी टिप्स दिए और हमेशा सजग रहने का सुझाव दिया। कार्यक्रम का संचालन डा. पुष्पेंद्र सिंह ने किया। डॉ. शालिनी कनौजिया ने आभार जताया। इस मौके पर डा. प्रीति तिवारी, डा. शिखा मौर्या, डा. रामदर्शन, डा. प्रियंका, डा. गौसिया नायाब, सविता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें