फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में ट्रैफिक प्लान बनाने व सड़कों को दुरुस्त कराने के प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक मंडलायुक्त अनिल कुमार गर्ग ने कई जरूरी प्रस्तावों को हरी झंडी दी है। जवाहर विहार स्थित व्यवसायिक भूखंड को छोटे-छोटे टुकड़ों में करके बेचा जाएगा। एकता विहार में बना सामुदायिक केंद्र अब लखनऊ विकास प्राधिकरण की तर्ज पर बुकिंग करके आगामी महीनों से संचालित कराने का निर्णय लिया गया। शहर में ट्रैफिक प्लान के साथ ही कुछ सड़कों को दुरुस्त कराने के प्रस्ताव को भी पास किया गया।
विज्ञापन

जल्द ही कार्यों को आरंभ कराने के निर्देश दिए गए। लखनऊ में मंडलायुक्त ने बुधवार शाम आरडीए बोर्ड की बैठक की। डीएम व आरडीए उपाध्यक्ष नेहा शर्मा भी बैठक में शामिल हुईं। आरडीए के सचिव एके राय ने आरडीए में अब तक कराए गए कार्यों को बैठक में रखा। साथ ही आगे विकास कार्य कराने के लिए प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा रखी। बैठक में सभी प्रस्तावों को पास कर दिया गया।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन वर्दी देने का निर्णय लिया गया। शासकीय कर्मचारियों की तरह चिकित्सा प्रतिपूर्ति, औद्योगिक भूखंडों के भूञ्-आच्छादन का निर्णय लिया गया। सोलर एनर्जी एवं तार मार्ग, भूमिगत मोबाइल एवं मोबाइल टावर के लिए शासन द्वारा प्रस्तावित संशोधनों के आधार पर काम कराने के प्रस्ताव को पास किया गया।
विज्ञापन

जवाहर विहार में स्थित व्यवसायिक भूखंड को छोटे टुकड़ों में विभाजित करके बेचने, एकता विहार स्थित सामुदायिक केंद्र को लखनऊ विकास प्राधिकरण की भांति बुकिंग करके मार्च तक चलाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी अधिशासी अभियंता वीपी मौर्य, शिवधनी यादव आदि मौजूद रहे। आरडीए के सचिव एके राय ने बताया कि बोर्ड की बैठक में सभी प्रस्ताव पास हो गए हैं। निर्देशों के अनुसार जल्द ही कार्यों को शुरू कराया जाएगा। प्रस्तावों को जल्द ही पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें