रायबरेली। एनटीपीसी परियोजना में बंद दो यूनिटें मंगलवार को चालू हो गईं। उत्तरी क्षेत्र लोड डिस्पैच सेंटर से बिजली की मांग आने पर दो यूनिटों को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
परियोजना में बिजली उत्पादन के लिए छह यूनिटें स्थापित हैं। इसमें पांच यूनिटें 210-210 मेगावाट बिजली उत्पादन करती हैं, जबकि छठवीं यूनिट 500 मेगावाट बिजली बनाती है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व जम्मू कश्मीर में बाढ़ के हालात होने से बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा था। इससे परियोजना की यूनिट नंबर दो व पांच को बंद करना पड़ा था। मंगलवार को बिजली की मांग बढ़ने के बाद प्रबंधन ने दोनों यूनिटों से बिजली उत्पादन शुरू करा दिया है।
परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी आज्ञा शरण सिंह ने बताया कि पावर ग्रिड से मांग बढ़ने के बाद बंद यूनिट एक्टिव कर दी गई हैं। सभी यूनिटें बिजली उत्पादन कर रही हैं। संवाद