फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान प्रत्याशी समेत नौ पर केस, दो गिरफ्तार

Sun, 29 Nov 2015 11:25 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कुसुढ़ी गांव निवासी माता प्रसाद प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। शनिवार को मतदान के बाद हार-जीत की बात को लेकर प्रधान पद के अन्य प्रत्याशी रामबहादुर मौर्या के समर्थकों ने पथराव कर दिया था।
विज्ञापन


इसमें माता प्रसाद, रामसनेही व सरजू घायल हो गए थे। रविवार को पुलिस ने माता प्रसाद की तहरीर पर प्रत्याशी रामबहादुर मौर्य समेत छोटेलाल, पंचम, अमित, पवन, शीतला प्रसाद, पप्पू उर्फ शशिभूषण सिंह, संत प्रसाद, राधे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि पंचम और अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, जमोलिया गांव में फर्जी मतदान को लेकर हुई कहासुनी के मामले में महिला प्रधान प्रत्याशी उर्मिला देवी के पति मोहनलाल का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें