रायबरेली। रायबरेली डिपो में छह आउटसोर्सिंग परिचालक लंबे समय से गैरहाजिर हैं। कोई बीती फरवरी तो कोई जुलाई माह से बिना सूचना के ड्यूटी से किनारा कसे है। सोमवार को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने संबंधितों को अंतिम नोटिस देकर 24 घंटे के भीतर जवाब देने का आदेश दिया है। ऐसा न करने पर सेवा समाप्त करने की कार्रवाई तय होगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने बताया कि परिचालक नीटू सिंह बीते फरवरी 2026 से लगातार अनुपस्थित हैं। इसी तरह प्रशांत शुक्ला और राहुल प्रताप सिंह मई माह से, रतन कुमार पिछले जून माह से ड्यूटी पर नहीं आए हैं। रवि सक्सेना और प्रदीप कुमार भी बीते जुलाई माह से अनुपस्थित चल रहे हैं। इन सभी को अंतिम नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि उन्होंने 24 घंटे के भीतर नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो उन्हें सेवा से हटाने की कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। (संवाद)