फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नए सर्किल रेट की सूची तैयारी, मांगी आपत्तियां

Tue, 03 Jun 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में जमीन के मूल्य बढ़ाने के लिए फिर से सूची तैयार कर ली गई है। पूर्व में तैयार की गई सर्किल रेट की सूची को खारिज कर दिया गया था। नई सूची बनाने के बाद सात दिन में आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिले में नया सर्किल रेट लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में जमीन का बाजार मूल्य, सरकारी मूल्य से दोगुना है। ऐसे में सरकार को राजस्व कम मिल पा रहा था। इस अंतर को दूर करने के लिए शासन की मंशा पर पिछले जनवरी माह में नया सर्किल रेट लागू करने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी। सूची तैयार करके आपत्तियां मांगी गई थीं। आपत्तियां आने के बाद निस्तारण की प्रक्रिया भी पूरी हो गई थी, लेकिन एडीएम और डीएम स्तर से सूची को रोक दिया गया। पूर्व में तैयार सर्किल रेट की सूची को खारिज करके नए सिरे से सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए थे।

अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अमृता सिंह ने बताया है कि सर्किल रेट की नई सूची तैयार कर ली गई है। सभी उप निबंधन कार्यालयों में सूची उपलब्ध कराई गई है। इस संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव देना चाहता है तो एक सप्ताह के अंदर सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय या उप निबंधन कार्यालयों में उपलब्ध करा सकता है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम रूप से मूल्यांकन सूची प्रभावी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें