शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे यात्री।
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के विलंब से आने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। उन्हें कई घंटे इंतजार करना पड़ा। बुधवार को लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर साढ़े तीन घंटे विलंब से आई। नई दिल्ली-धनबाद स्पेशल ने डेढ़ घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस ने सवा घंटे और चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस ने एक घंटे इंतजार कराया।
देहरादून-बनारस जनता मेल, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर व बनारस-देहरादून जनता मेल पौन घंटे और प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस व लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। वंदेभारत समेत कई अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें आधे घंटे से कम लेट रहीं। मंगलवार की रात नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस व कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे, सहारनपुर-वाराणसी स्पेशल डेढ़ घंटे, प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर सवा घंटे और वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व कानपुर-रायबरेली पैसेंजर आधे घंटे विलंब से पहुंची।
यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई है। जिले में किसी भी ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। सभी ट्रेनें सुचारू रूप से संचालित हुईं।