रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों ने यात्रियों को काफी इंतजार कराया। रविवार को लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सवा चार घंटे विलंब से आई। इस ट्रेन को लखनऊ से ही काफी देर से चलाया गया।
सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस सवा घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल पौन घंटे, प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस, टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची।
शनिवार की रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर पौने दो घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, कानपुर-रायबरेली पैसेंजर, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस सवा घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटे, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं।
डलमऊ में डेढ़ घंटे रुकी पैसेंजर ट्रेन
रायबरेली। रघुराज सिंह स्टेशन जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को डलमऊ में लगभग डेढ़ घंटे तक रुकना पड़ा, जिससे वापसी में भी यह ट्रेन एक घंटे देर से चली। रायबरेली-रघुराज सिंह पैसेंजर ट्रेन शनिवार की रात डलमऊ स्टेशन पर समय से पहुंच गई, लेकिन डेढ़ घंटे तक रोकी गई। इससे यह ट्रेन विलंब से रघुराज सिंह पहुंची। रघुराज सिंह-रायबरेली पैसेंजर को एक घंटे देर से चलाया गया, जिससे यह ट्रेन आधे घंटे से ज्याद विलंब से रायबरेली लौटी। यातायात निरीक्षक बाल मुकुंद ने बताया कि दो मालगाड़ियों को पास कराने के लिए पैसेंजर ट्रेन को डलमऊ में रोकना पड़ा।