फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्रयागराज पैसेंजर सवा तीन घंटे देर से आई

Mon, 07 Jul 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों ने रविवार को काफी इंतजार कराया। ज्यादातर ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सवा तीन घंटे देर से आई। चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस के लिए ढाई घंटे तो प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस के लिए सवा दो घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल व प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर एक घंटे विलंब से पहुंची। आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस, देहरादून-बनारस जनता मेल, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल और बनारस-देहरादून जनता मेल ने करीब आधे घंटे इंतजार कराया। गोरखपुर और प्रयागराज के बीच दौड़ने वाली वंदेभारत भी लेट आई।

शनिवार को देर रात नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौने चार घंटे विलंब से पहुंची। प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर ने डेढ़ घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस व प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस ने सवा घंटे और वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस ने एक घंटे इंतजार कराया। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से लेट थी। इस कारण यहां विलंब से पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें