रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र उतरपारा से जुड़े करीब 15 गांवों की बिजली बुधवार को प्रभावित रहेगी। इस दौरान 33 केवी लाइन पर आने वाली डालियों की छंटाई और उपकेंद्र में लगे उपकरणों की जांच होगी। अवर अभियंता खालिद फारूकी ने बताया कि अनुरक्षण कार्य सुबह 10 से 12 बजे तक होगा। इस दौरान सुलखियापुर, मधुपुरी, खनुवा, सूरजकुंडा, नथईपुर, उतरपारा, बेलाभेला, बेलाटेकाई आदि गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।