फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 150 गांवों में चार घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Wed, 29 Jul 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र कठगर में ट्रांसफार्मर में तेल रिसाव के बाद मरम्मत करती टीम।
विज्ञापन
रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र कठगर में मंगलवार को रूटीन टेस्टिंग के कारण चार घंटे बिजली गुल रही। जांच में 10 एमवीए ट्रांसफार्मर में तेल का रिसाव पाया गया, जिसे ठीक किया गया। उपकेंद्र से जुड़े करीब 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। लोग गर्मी व उमस से परेशान रहे।
विज्ञापन


उपकेंद्र से एक 10 एमवीए व दो पांच-पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनसे कठगर, चौदहमील, भीरा, तेरुखा, हींगामऊ फीडर निकले हैं। जांच करने के लिए टेस्ट डिवीजन द्वितीय के सहायक अभियंता शशांक शर्मा, अवर अभियंता विनोद कुमार की अगुवाई में टीम पहुंची। दोपहर 12 बजे बिजली बंद की गई। जांच में 10 एमवीए ट्रांसफार्मर में तेल का रिसाव पाया गया, जिसे ठीक किया गया। अन्य उपकरणों की जांच की गई। इस दौरान चार बजे तक बिजली बंद रही।

राजापुर गांव के रामू यादव, खागीपुर सड़वा के प्रमोद कुमार, बेंद बाजार निवासी रोहित गुप्ता ने बताया कि उपकेंद्र में कोई भी काम कराने से पहले उपभोक्ताओं को सूचना नहीं दी जाती है। विद्युत वितरण खंड डलमऊ के एक्सईएन डीवी सिंह ने बताया कि रूटीन जांच के लिए बिजली बंद थी। कार्य कराने से पहले उपभोक्ताओं को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें