फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली घर में आग, 50 गांवों की आपूर्ति ठप

Sat, 05 Dec 2015 11:21 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे आउटगोईंग के तीनों फीडर भी जल गए। कर्मचारी करीब ढाई घंटे में आग बुझाने में कामयाब हुए। पावर कॉर्पोरेशन की टीम उपकेंद्र की मरम्मत के काम में जुटी है।
विज्ञापन


घटना देर रात करीब ढाई बजे की है। उपकेंद्र में एक इनकमिंग और गोपालपुर, टाउन और विश्वबैंक आउट गोइंग फीडर है। शेड्यूल के मुताबिक देर रात सवा दो बजे तीनों फीडरों की आपूर्ति शुरू की गई।

इसके करीब 15 मिनट बाद ही इनकमिंग फीडर में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। कर्मचारियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

आग बुझने के बाद कर्मचारियों ने घटना की सूचना अफसरों को दी। जानकारी मिलने पर जेई जीशान अंसारी समेत अन्य अभियंता मौके पर पहुंचे।

बिजली घर में आग लगने से डीह के अलावा छतोह और राही के करीब 50 गांवों की आपूर्ति ठप है। इन गांवों में पूरी रात उपभोक्ताओं को अंधेरे में बितानी पड़ी। दिन में भी बिजली नसीब नहीं हुई।
विज्ञापन


डीह के मजहर अली, अबरार अहमद, रोखा के विक्की यादव, कचनावां के मनोज चौहान, मऊ के संतलाल, अहल के जगदीश यादव आदि का कहना है कि अफसरों की उदासीनता से जनता को कष्ट उठाना पड़ रहा है।

कचनावां, डीह, गोपालपुर, आशापुर, अटावां, अहल, घीसीगढ़, रोखा, मऊ, पोठई, बेतौरा, टेकारी सहन, टेकारी दांदू, मझिलहा, बहुतई, थौरी समेत 50 गांवों में 15 हजार उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अवर अभियंता जीशान अंसारी का कहना है कि उपकेंद्र में आग लगने से इनकमिंग के साथ आउटगोईंग के तीनों फीडर जल गए हैं। आग लगने की वजह क्या है।

इसका अभी पता नहीं चल सका। फीडरों को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। उम्मीद है रविवार को आपूर्ति बहाल कर ली जा जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें