फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना अनुरक्षण कार्य, 10 घंटे गुल रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। विद्युत उपकेंद्र जमुनापुर से जुड़े उपभोक्ता गुरुवार को बिना बिजली के 10 घंटे बेहाल रहे। रोस्टिंग के बाद यहां पर बिना किसी सूचना के अनुरक्षण कार्य शुरू करा दिया गया। यह काम कई घंटों तक चला। इस वजह से करीब 50 हजार आबादी परेशान रही। आए दिन हो रही कटौती से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

जमुनापुर उपकेंद्र से किरवाहार, जमुनापुर, भीलमपुर व अंबारा फीडर निकले हैं। इस उपकेंद्र से लगभग 50 हजार की आबादी को बिजली की आपूर्ति होती है। यहां तैनात पावर कार्पोरेशन के कर्मचारियों की मनमानी से लोगों को आए दिन बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
गुरुवार दोपहर एक बजे रोस्टिंग के तहत आपूर्ति बंद कर दी। लगभग तीन घंटे बाद आपूर्ति शुरू होनी थी, लेकिन अचानक पावर कार्पोरेशन के एसडीओ राजेश कुमार की अगुवाई में टीम ने फीडर मरम्मत का काम शुरू कर दिया। इससे सभी गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते रहे।
विज्ञापन

लोगों को लगभग 10 घंटे तक अंधेरे में रहना पड़ा। इससे लोगों में नाराजगी रही। ग्रामीण भगवत कौशल, अजय सिंह, बब्लू मिश्रा, सुरेंद्र चौरसिया, पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि बिना किसी सूचना के मेंटीनेंस का काम शुरू करने से बिजली बंद हो गई। लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। अवर अभियंता शंभूनाथ ने बताया कि फील्डरों की मरम्मत की वजह से आपूर्ति बंद की गई है। मरम्मत के बाद सप्लाई शुरू कर दी गई थी।
ट्रांसफार्मर की जाली के अंदर कूंदा बंदर, झुलसा
सलोन। कस्बे में शुक्रवार को दोपहर बंदर ट्रांसफार्मर की सुरक्षा के लिए लगी जाली के अंदर कूद गया। उछल कूद करते समय वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। नागरिकों की सूचना पर बिजली बंद की गई। परमजीत मशीनरी स्टोर के सामने ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। दोपहर में बंदर ट्रांसफार्मर की जाली के अंदर कूद गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पशुचिकित्सालय से डॉक्टर को बुलाकर बंदर का इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें