फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे गुल रही बिजली, उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। पेड़ की टहनियों के बीच लगे पोल के तारों में मंगलवार रात आग लगने से पेड़ की डालें जलने लगीं। दमकल कर्मियों की मदद से किसी तरह आग बुझाई गई। इस दौरान करीब 12 घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर लाइन में फॉल्ट की आने की वजह से बछरावां कस्बे की आपूर्ति ठप रही। दिनभर गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। शाम तक बिजली नहीं आई।
लाइन में फॉल्ट ठीक होने के बाद जैसी ही ट्राई ली गई, वैसे ही लखनऊ रोड स्थित श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के सामने लगे विद्युत पोल से निकले केबल में आग लग गई।
विद्युत पोल पेड़ों के बीच में होने के कारण आग के विकराल रूप ले लेने की संभावना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मोहल्ले वालों ने फायर स्टेशन को सूचित किया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन

बिजली गुल होने से करीब तीन हजार आबादी बेहाल रही। रात करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी, चंद्रप्रकाश गुप्ता, मनोज मिश्रा, ओमिक सोनी, अमित वर्मा, विजयपाल यादव ने बताया कि आए दिन कहीं न कहीं फॉल्ट होता रहता है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
व्यापारियों ने बताया कि एक सप्ताह पहले मंडी परिसर में लगा ट्रांसफॉर्मर जल गया था। जब तक ट्रांसफॉर्मर बदला गया उसके बाद से लोगों को लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
व्यापारियों ने कहा कि पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता केवल राजस्व वसूली तक सीमित रहते हैं। लाइनें के तार जर्जर है। आए दिन टूटने की वजह से बत्ती गुल रहती है। अवर अभियंता अजय सैनी ने बताया कि जर्जर लाइनों पर काम कराया जा रहा है। ट्री कटिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें