फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फील्ड हास्टल की बिजली काटी

Wed, 30 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन का राजस्व दबाने में सरकारी विभाग भी पीछे नहीं हैं। लाखों रुपये बकाया होने के बावजूद बिजली बिल नहीं जमा कर रहे हैं। मंगलवार को पावर कॉर्पोरेशन ने फील्ड हास्टल का 20 लाख रुपये बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया। सिंचाई विभाग, कृषि विभाग और डायट के अलावा साढे़ छह हजार उपभोक्ताओं को नोटिस भेजा गया है। 11 उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन लोगों का कनेक्शन काट दिया गया था, इसके बाद इन्होंने चोरी से कनेक्शन जोड़ लिया था।
विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड प्रथम का शहरी क्षेत्र में 55 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्र में 40 करोड़ रुपये का राजस्व बकाया है। कई बार चेतावनी देने के बावजूद उपभोक्ता बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे हैं। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से राजस्व वसूली के लिए छह हजार 500 उपभोक्ताओं को नोटिस भेजा जा चुका है। सरकारी विभाग भी पावर कॉर्पोरेशन का लाखों रुपया दबाए बैठे हैं। कई चेतावनी देने के बावजूद राजस्व नहीं जमा कर रहे हैं।

सिंचाई विभाग का 25 लाख, डायट का 25 लाख और कृषि विभाग का छह लाख रुपये बकाया होने पर नोटिस भेजा गया है।
अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया 10 हजार से ऊपर के बकायेदारों नोटिस भेजा जा रहा है। अब तक छह हजार 500 उपभोक्ताओं को नोटिस दिया जा चुका है। बड़े बकायेदारों को कनेक्शन काटे जा रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में 11 उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें