फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन शिफ्टिंग में हो रही देरी से मुख्य अभियंता खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन लखनऊ जोन के मुख्य अभियंता एके सिंह ने बुधवार को जिले का औचक निरीक्षण किया। जिन उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी भुगतान नहीं किया, उनके कनेक्शन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जगतपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए लाइन शिफ्टिंग में देर होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। सामान न मिलने की बात सामने आने पर अभियंताओं को फटकारा और तत्काल मैटेरियल उपलब्ध कराने का आदेश दिया।
मुख्य अभियंता सबसे पहले शिवगढ़ पहुंचे। एक्सईएन व एसडीओ के साथ समीक्षा की। गांवों में जाकर उपभोक्ताओं से बातचीत की। जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के धोबहा गांव में एडीबी योजना के तहत जर्जर तार की जगह लगाई जा रही केबल के कार्य को देखा।
विज्ञापन

कार्यदायी एजेंसी के प्रोजेक्ट इंचार्ज एए सिद्दीकी से प्रगति की जानकारी ली। कार्य गुणवत्तापूर्ण पाया गया। इसके बाद सलोन पहुंचकर अभियंताओं से राजस्व वसूली की समीक्षा की। मुख्य अभियंता ने कहा कि अभियान चलाकर उन कनेक्शनों को जांचा जाए, जो बकाये पर काटे गए है।
यदि कोई कनेक्शन जुड़ा मिले तो मुकदमा दर्ज कराए। इसमें यदि कोई संलिप्त है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता वाईएन राम, एक्सईएन दिलीप कुमार मौर्य व धीरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
कनेक्शन के नाम पर 16 हजार लेने वाला लाइनमैन निलंबित
रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र डलमऊ में कनेक्शन के नाम पर 16 हजार रुपये वसूलने वाले आउट सोर्सिंग लाइनमैन को अधीक्षण अभियंता वाईएन ने निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कल्यानपुर बेती निवासी धुन्नर से कनेक्शन देने के नाम पर लाइनमैन सिद्धेश्वर ने एक साल पहले 16 हजार रुपये लिए थे। उसने चोरी की बिजली से उपभोक्ता की लाइन जुड़वा दी। छापामारी के दौरान उपभोक्ता पर बिजली चोरी का केस दर्ज कराया गया। मामला संज्ञान में आने पर लाइनमैन को निलंबित कर एक्सईएन कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें