फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से जूझ रहे 20 हजार उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। सरेनी ब्लॉक क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र से हो रही लगातार बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सरेनी के सरेनी, मालेगांव, रनापुर, रौतापुर में लगभग 20 हजार उपभोक्ता बिजली कटौती से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

पर्याप्त विद्युत आपूर्ति न मिल पाने के कारण पेयजल का संकट भी उत्पन्न हो गया है। दूसरी तरफ भोजपुर में गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया।
सरेनी के रजनीश सिंह, कमलेश, अवध बिहारी, शुभम आदि ने बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे बिजली गुल हो गई थी। इसके बाद फोन पर रोस्टिंग का मैसेज आना शुरू हुआ।
हर घंटे बस यही मैसेज आता रहा कि एक घंटे की रोस्टिंग हुई है, यह सिलसिला रात 10 बजे तक चला। पूरे दिन में महज दो घंटे ही बिजली मिली। इसी तरह की समस्या रात में भी बनी रही।
हर एक घंटे बाद बिजली कट जाती और मैसेज आता कि डेढ़ घंटे की रोस्टिंग हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि एक-दो घंटे की रोस्टिंग का मैसेज बार-बार ग्रुप में भेजकर सिर्फ सांत्वना दी जाती है, लेकिन बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होती है।
विज्ञापन

उधर, भोजपुर कस्बे के लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर प्रदर्शन भी किया। देवनारायण शर्मा, कृपा पाल, सनी सिंह, अनिल, निसार खान, ओमप्रकाश, शिव बहादुर आदि ने कहा कि बदहाल बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आवाज उठाई जाएगी। भोजपुर कस्बे के व्यापारी एसडीओ को ज्ञापन देंगे।
उधर, जेई श्यामू कुशवाहा ने कहा कि 132 केवी विद्युत उपकेंद्र से जो सूचना हमें मिलती है, हम वही लोगों तक पहुंचाते हैं। स्थानीय स्तर पर कोई लापरवाही नहीं की जाती है। रोस्टिंग के हिसाब से विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
अक्सर गुल हो जाती बत्ती, हर कोई परेशान
जगतपुर (रायबरेली)। उमस भरी गर्मी में विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। जिम्मेदार अधिकारी रोस्टिंग बता रहे हैं, जबकि बिजली के आने और जाने का कोई समय तय नहीं है। कब बिजली गुल हो जाए, पता नहीं। कब आएगी, इस बारे में भी सही जानकारी नहीं दी जाती है।
उपखंड कार्यालय का फोन भी नहीं उठता है। विद्युत उपभोक्ता मनोज त्रिवेदी, राजेंद्र बहादुर सिंह, मुमताज, राधेश्याम, शारदा प्रसाद, विजय कुमार आदि का कहना है कि उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती परेशान कर रही है। इस समस्या को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। उपखंड अधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि ऊपर से रोस्टिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें