फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पॉलिथीन जब्त, कैंटीन संचालक पर जुर्माना

Fri, 02 Oct 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पालिका टीम ने बृहस्पतिवार को फल दुकानदारों से एक किलो पॉलिथीन जब्त की। गंदगी मिलने पर एक कैंटीन संचालक पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन


मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ललितेश कुमार सक्सेना के नेतृत्व में डिग्री कॉलेज चौराहे पर पॉलिथीन विरोधी अभियान चला। चेकिंग के दौरान फल ठेलों से एक किलो पॉलिथीन जब्त की गई। दुकानदारों और ग्राहकों को पॉलिथीन का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित एक कैंटीन में गंदगी मिली। टीम ने कैंटीन को बंद कराकर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

बाद में उसे दोबारा खोला गया। पालिका कर्मचारियों ने लोगों को एकल उपयोग प्लास्टिक के नुकसान बताए। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल पर आगे भी कार्रवाई होगी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने कहा कि आगे भी जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें