फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

387 पंचायतों में बनी सरकार, 254 प्रधान आज लेंगे शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के 18 ब्लॉकों के 988 प्रधानों में 641 प्रधानों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने का काम शुरू हो गया है। मंगलवार को 387 प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

26 मई को शेष 254 प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी। ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा न होने के कारण 347 प्रधानों को शपथ लेेने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। शपथ ग्रहण को लेकर सुबह से ही गांवों में खुशी का माहौल रहा।
कई गांवों में इंटरनेट के ठीक से काम न करने के कारण शपथ ग्रहण की औपचारिकताएं निभाई गईं। गांवों में प्रधान समर्थकों में खुशी देखने को मिली। कई गांवों में मिठाई भी बांटी गई।
विज्ञापन

हरचंदपुर प्रतिनिधि के अनुसार, 20 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को तहसीलदार सदर अमिता यादव ने शपथ दिलाई। उन्होंने शोभापुर से सावित्री सिंह, गुनावार कमंगरपुर से अनुराधा, मझिगवां हरदोई से लक्ष्मी सिंह, चकसुंडा से जगन्नाथ को प्रधान पद की शपथ दिलाई। 16 ग्राम पंचायतों के प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्यों ने वर्चुअल प्रणाली से शपथ ग्रहण की।
गदागंज प्रतिनिधि के अनुसार, दीनशाह गौरा ब्लॉक के 24 प्रधानों को वर्चुअल के माध्यम से शपथ दिलाई गई। जलालपुर प्रधान ऋषि प्रसाद बीडीओ हरिश्चंद्र गुप्ता ने शपथ दिलाई। इसके अलावा मेलखा साहब, बेहीखोर, अलावलपुर, सुल्तानपुर जनौली, थुलरई, सूरजपुर बनापार, बिन्नवा, गौरा हरदो, सुटठा हरदो, अलीपुर चकराई प्रधानों ने शपथ ली।
खीरों प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक की 23 ग्राम पंचायतों के प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को तंगलवार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बीडीओ खीरों केके सिंह ने वर्चुअल के माध्यम से शपथ ग्रहण कराया गया।
हरीपुर निहस्था में एसडीएम विनय कुमार मिश्रा व सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी की मौजूदगी में प्रधान ने शपथ ली। शेष ग्राम पंचायतों के प्रधानों को 26 मई को शपथ दिलाई जाएगी। शिवगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, बीडीओ अजय सिंह ने 43 में 22 प्रधानों को शपथ दिलाई।
बीडीओ ने बताया कि 18 ग्राम प्रधान बुधवार को शपथ लेंगे। तीन ग्राम पंचायतों शिवगढ़ अक्षई व बदावर का कोरम पूरा न हो पाने के कारण वहां बाद में शपथ दिलाई जाएगी।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार, मंगलवार को रोहनिया ब्लॉक के 15 व ऊंचाहार ब्लॉक के 28 प्रधानों शपथ दिलाई गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऊंचाहार में तहसीलदार अभिनव पाठक व रोहनियां में बीडीओ विजयंत कुमार सिंह ने शपथ दिलाई।
ऊंचाहार के सराय सहिजन, जब्बारीपुर, नेवादा, चडऱई, सरबहदा, आईमा जहनियां, गंगौली, दौलतपुर, भागीपुर, हटवा, खालिकपुर कला, बेहरामऊ, सवैया राजे, सराय हरदो, रामचंद्रपुर के प्रधानों ने शपथ ली। रोहनियां में बीडीओ ने सलीमपुर, बहेरवार, इटौरा बुजुर्ग, धमोली, धौरहरा, डिलौली, छतौना मरियानी, गंगेहरा गुलालगंज, सरेनी, उसरैना, मतरमपुर, कमालपुर, खिरोधरपुर उमरन आदि गांवों के प्रधानों को शपथ दिलाई। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के 25 प्रधानों को शपथ दिलाई गई।
एडीओ पंचायत एके सोनकर ने बताया कि जमुरवां, मझगवा, अलीपुर, जिहवा, ज्योना, पूरेअचली, दौतरा, घोरौना, अटरा, ओथी, ताजुद्दीनपुर, मोन, सुल्तानपुर आदि गांवें के प्रधानों को शपथ दिलाई गई। शेष गांवों के प्रधानों को बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण के दौरान एसडीएम सविता यादव, बीडीओ प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे।
बछरावां प्रतिनिधि के अनुसार, 25 पंचायतों के प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 10 प्रधानों को बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी। बीडीओ प्रवीण कुमार ने राजामऊ, शेषपुर समोधा, पस्तौर, बहादुरनगर, तिलेंडा, कसरावां, देवपुरी, अमावां, दोस्तपुर, टोडरपुर, नीमटीकर, जलालपुर, पहनासा, रैन, रानीखेड़ा, रामपुर सुदौली आदि गांवों के प्रधानों को शपथ दिलाई।
जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, बीडीओ जितेंद्र सिंह ने 16 प्रधानों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में हरदी टीकर, सांहुकुआं, जमोड़ी, टिकठा मुसल्लेपुर, जगतपुर, हेवतहा नेवढिय़ा, उमरी, सिंघापुर भटौली, खजुरी, सिद्धौर, नवाबगंज, पूरबगांव आदि प्रधान शामिल रहे।
सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, बीडीओ ने वर्चुवल के माध्यम से 12 प्रधानों को शपथ दिलाई। एडीएम राम अभिलाख, एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एसडीएम दिव्या ओझा, थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी की मौजूदगी में बीडीओ रिचा सिंह ने शपथ दिलाई।
परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, छतोह ब्लॉक में एडीओ पंचायत ने 16 प्रधानों को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से शपथ दिलाई। हालांकि नेटवर्क न होने से परेशानी भी हुई। असरफपुर, बारा, कोलवा, जगतपुर, बनी, बेवल, लहेंगा आदि गांवों के प्रधानों ने शपथ ली।
सतांव प्रतिनिधि के अनुसार, बीडीओ राजेश सिंह ने ने प्रधानों को वर्चुअल के माध्यम से शपथ दिलाई। गोझरी, पडऱी गनेशपुर, रेती खुर्द बुजुर्ग, बरौआ, केलौली, चंदवल, सरांय मुबारक व हाजीपुर, गढ़ी दूलाराय, टिकरा, मनेहरू, सहजौरा, चंदौली्र बथुआ खास व जैतीपुर के प्रधानों ने शपथ ली।
सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, 16 प्रधानों व सदस्यों को शपथ दिलाई गई। बीडीओ डॉ. एके त्रिपाठी ने गजपति खेड़ा, समोधा, गौतम खेड़ा, धनपालपुर, रसूलपुर, कोडरा, गहरौली, बहादुरपुर, रालपुर आदि गांवों के प्रधानों को शपथ दिलाई। डीह प्रतिनिधि के अनुसार, 18 गावों में प्रधानों को तहसीलदार सलोन अजय गुप्ता ने ऑनलाइन शपथ दिलाई। सचिवों ने अपने गांवों में प्रधानों व सदस्यों को शपथ दिलाई। डीह, थौरी, घीसीगढ, मधुकरपुर, गोपालपुर, मऊ, हाजीपुर, सुरैया मुवकिलपुर आदि गांवों में प्रधानों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

पहले दिन 641 में 387 प्रधानों को दिलाई शपथ
ब्लॉक शपथ लेने का लक्ष्य 25 मई को ली शपथ
राही 53 35
अमावां 43 20
हरचंदपुर 38 20
सतांव 29 15
महराजगंज 43 26
बछरावां 35 25
शिवगढ़ 40 22
लालगंज 24 17
खीरों 34 23
सरेनी 31 16
डलमऊ 39 27
गौरा 24 24
ऊंचाहार 43 28
रोहनियां 19 15
जगतपुर 32 16
सलोन 48 24
डीह 35 18
छतोह 31 16
कुल 641 387
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें