फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सेट में नामांकन पत्र जमा कर सकेगा एक प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विकास भवन सभागार में शनिवार को आरओ और एआरओ को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष ने कहा है कि मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

पंचायत सामान्य चुनाव में एक-एक वोट महत्वपूर्ण है, इसलिए नामांकन से लेकर मतदान व मतगणना तक किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए। सभी एसडीएम और बीडीओ को निर्देश दिए कि आरओ और एआरओ से सामंजस्य बनाकर चुनाव को सफल बनाएं।
एडीएम ने कहा कि आरओ और एआरओ चुनाव के संबंध में मिली बुकलेट का पूरी तरह से अध्ययन कर लें। हर एक प्रत्याशी चार सेट में नामांकनपत्र जमा कर सकता है।
एआरओ नामांकन के दौरान ब्लॉक पर अवश्य मौजूद रहें। वोटिंग के दौरान वोटरों की पहचान भली प्रकार से की जाए। एक व्यक्ति एक से अधिक प्रत्याशियों का प्रस्तावक व अनुमोदक हो सकता है। डीडीओ शोभनाथ ने भी चुनाव संबंधी जानकारियां दीं।
विज्ञापन

प्रधान 75 हजार तो डीडीसी प्रत्याशी खर्च करेंगे 1.50 लाख
सदस्य ग्राम पंचायत के नाम निर्देशन का मूल्य 150 रुपये व जमानत धनराशि 500 रखी गई है। ग्राम पंचायत सदस्य का प्रत्याशी अधिकतम 10,000 रुपये खर्च कर सकता है। प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र 300 रुपये में मिलेगा व जमानत धनराशि 2000 जमा करनी होगी।
प्रधान पद का प्रत्याशी पूरे चुनाव में अधिकतम 75,000 रुपये खर्च कर सकता है। सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए परचा 300 व जमानत धनराशि 2000 रखी गई है। बीडीसी प्रत्याशी भी प्रधान की तरह 75,000 रुपये खर्च कर सकता है।
सदस्य जिला पंचायत पद के लिए नामांकन पत्र 500 रुपये में लेना होगा। जमानत धनराशि 4000 रुपये और अधिकतम व्यय सीमा 1,50,000 रुपये है। यदि उम्मीदवार अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा महिला वर्ग से है तो उन्हें नाम निर्देशन पत्र का मूल्य तथा जमानत की धनराशि आधी जमा करनी होगी।
प्रस्तावक व प्रत्याशी को एंट्री, रहेगा पुलिस का पहरा
नामांकन के दौरान सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर संबंधित थाने के थानेदार पुलिस बल के साथ तैनात रहेंगे। महिला आरक्षियों को भी ड्यूटी पर रखा जाएगा। बैरियर के अंदर नामांकन करने वाले प्रत्याशी व उसके प्रस्तावक को ही अंदर जाने दिया जाएगा। नामांकन स्थलों पर भीड़ को कंट्रोल में रखने के लिए सभी काउंटरों पर अलग से पुलिस बल की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें