फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसभा में पहुंचे शिवपाल, निशाने पर रही भाजपा, बोले-2022 में छोटी व बड़ी पार्टियों के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

विज्ञापन
सभा में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का माल्यार्पण करते लोग। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रविवार को छतोह ब्लॉक के धरई चौराहा पर आयोजित जनसभा में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि तख्त बदल दो, ताज बदल दो, झूठों की सरकार बदल दो। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों में सस्ते दामों पर पेट्रोल-डीजल मिल रहा है और यहां 100 रुपये पहुंचने वाला है। महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वर्ष 2022 का चुनाव छोटी पार्टी से लेकर राष्ट्रीय पार्टी के साथ मिलकर लडे़ंगे।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा सरकार में जो भी कानून बन रहे हैं वह सब गुजरात के उद्योगपतियों के लिए बन रहे हैं। लोहिया जी ने कहा था कि जिस सरकार में छात्रों किसानों के ऊपर लाठियां, गोलियां चलीं वह सरकार में रहने लायक नहीं है। लोग आज तहसीलों, थानों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। पिछले वर्ष मई-जून में भी नहरों में पानी नहीं छोड़ा। वर्तमान समय में नहरों में पानी न आने से गेहूं ही फसल प्रभावित हो रही है। कहा कि आज देश कर्ज में डूब चुका है। पड़ोसी देश चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है।
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो 2022 का चुनाव छोटी पार्टी से लेकर राष्ट्रीय पार्टी के साथ मिलकर लडे़ंगे। मेरी सरकार बनी तो प्रत्येक घर से एक बेटी व एक बेटे को सरकारी नौकरी दी जाएगी। कार्यक्रम को राष्ट्रीय महासचिव बीनू शुक्ला, राम सिंह, उमेश प्रताप यादव व विधानसभा सलोन प्रभारी सर्वेश पासी ने भी संबोधित किया। आयोजक सर्वेश पासी व अन्य लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को तलवार भेंट की। इस मौके पर राजेश यादव, अवधेश कुमार यादव, अशोक कुमार, हरकेश यादव, पवन सैनी, नीलेश पासी, रामसजीवन, राजकुमार, श्रवण कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें