फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली पहुंचा पूर्व मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा का अस्थि कलश, आज पार्टी कार्यालय में रखा जाएगा

विज्ञापन
कैप्टन सतीश शर्मा की अस्थि कलश लेकर रायबरेली पहुंचे कांग्रेसी। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी रहे व पूर्व मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा का अस्थि कलश शनिवार शाम यहां पहुंची। अस्थि कलश को पार्टी कार्यालय तिलक भवन में रखा गया है। रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक पार्टी कार्यालय में अस्थि कलश दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद अस्थि कलश यात्रा डलमऊ तक निकाली जाएगी, जहां गंगा में अस्थि कलश को विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन

कैप्टन सतीश शर्मा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी माने जाते थे। वर्ष 1999 में उन्हें रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका मिला था। भारी अंतरों से जीत दर्ज कर वह सांसद बने थे।
वह अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी यहां से जुड़ी यादें और उनके द्वारा कराए गए कार्य आज भी जिंदा हैं। उन्होंने न सिर्फ यहां की जनता से भावनात्मक रिश्ता जोड़ा, बल्कि उन्होंने यहां के लोगों को अपने परिवार का हिस्सा माना। यहां से चुनाव लड़कर न सिर्फ गांधी परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया, बल्कि चुनाव लड़कर यहां के लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पैठ बनाई थी।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, महेश शर्मा, सुरेश त्रिवेदी पूर्व मंत्री की अस्थि कलश लेकर रायबरेली पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व मंत्री एवं कैप्टन सतीश शर्मा का अस्थि कलश रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के दर्शन के लिए तिलक भवन में रखा जाएगा।
सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कार्यकर्ता अस्थि कलश के दर्शन करने के साथ श्रद्धासुमन अर्पित कर सकेंगे। इसके बाद कलश यात्रा डलमऊ निकाली जाएगी। जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद गंगा नदी में अस्थि कलश को विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें