फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगी स्मृति ईरानी, नए साल पर सलोन की जनता को देंगी तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहीं हैं। वह नए साल पर सलोन विधानसभा क्षेत्र की जनता को कई तोहफे देंगी। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

परशदेपुर स्वर भारती विद्यालय महावीरन भीटा सलोन में कार्यक्रम होगा। लखनऊ से सड़क मार्ग होते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सुबह 11.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी। यहीं पर सलोन विधानसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगी।
इस दौरान वह सलोन विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगी। इसके बाद जायस होते हुए जगदीशपुर से सुल्तानपुर के लिए रवाना होंगी। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें