फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, पीयूष को मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने एक बार फिर शुक्रवार रात पुलिस महकमे में भारी फेरबदल किया। सिविल लाइंस चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया, वहीं कई चौकी प्रभारियों के क्षेत्र में फेरबदल कर दिया। कार्य के प्रति ढिलाई बरतने पर सिविल लाइंस चौकी प्रभारी पर गाज गिरी है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र की राजघाट चौकी प्रभारी पीयूष सिंह को अब जहानाबाद चौकी का प्रभारी बनाया गया। जगतपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव को राजघाट चौकी की जिम्मेदारी मिली। जहानाबाद चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह को सलोन कोतवाली की करहिया चौकी का प्रभार दिया गया।
करहिया चौकी प्रभारी संजय शर्मा को हटाकर डलमऊ कस्बा चौकी भेजा गया। डलमऊ कस्बा चौकी प्रभारी सुनील कुमार वर्मा को शहर की सिविल लाइंस चौकी की जिम्मेदारी मिली। सिविल लाइंस चौकी प्रभारी रहे अनिल कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस लाइंस में तैनात उपनिरीक्षक विष्णु प्रकाश मिश्रा को न्यायालय चौकी में तैनाती दी गई। एसपी का कहना है कि जनहित में चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया।
विज्ञापन

आठ दिन पहले लाइन हाजिर आठ दरोगाओं को नई तैनाती
मिल एरिया थाने में तैनाती के दौरान लाइन हाजिर किए गए आठ दरोगाओं को आठ दिन में ही नई तैनाती दे दी गई। इसको लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। उपनिरीक्षक मो.जिब्राइल को पुलिस लाइन से भदोखर, मालिकराम साहनी पुलिस लाइन से लालगंज, अशोक कुमार पुलिस लाइन से ऊंचाहार, हरिश्चंद्र यादव पुलिस लाइन से गुरुबख्शगंज, मोहित कुमार को डीह और दरोगा विवेक देशवाल को जगतपुर कोतवाली भेजा गया।
इससे पहले इन आठ दरोगाओं की तैनाती मिल एरिया थाने में थी। सराफा व्यवसायी के साथ हुई लूट की घटना में लापरवाही बरतने पर इन दरोगाओं को चार नवंबर को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था। आठ दिन में ही इन दरोगाओं की तैनाती कर दी गई, इससे पहले हुई कार्रवाई को लेकर अब सवाल उठा रहे हैं। हालांकि एसपी का कहना है कि जनहित में दरोगाओं को तैनाती मिली है।
इंद्रपाल सिंह बने गुरुबख्शगंज थानेदार
अपराध प्रकोष्ठ प्रभारी इंद्रपाल सिंह को गुरुबख्शगंज थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह लालगंज और सरेनी थाने का चार्ज संभाल चुके हैं। कार्य के प्रति ढिलाई बरतने पर उन्हें सरेनी थाने से हटा दिया गया था, लेकिन लंबे समय से उन्हें चार्ज नहीं मिल पाया। अब उन्हें गुरुबख्शगंज थाने की जिम्मेदारी दी गई। कहा जा रहा है कि जुगाड़ लगाने पर उन्हें चार्ज मिला। क्षेत्र में बिगड़ी कानून व्यवस्था बेहतर बनाना चुनौती भरा होगा। गुरुबख्शगंज थाने में तैनात एसओ देेवेंद्र सिंह भदौरिया को बीते बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया गया था। वहीं पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक संजय शाही को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें