फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत, बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे अयोध्या मजरे बेलाभेला गांव में शुक्रवार रात पक्की दीवार गिरने से एक महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी घायल हो गई। बेटी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजस्व कर्मियों ने भी घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

पूरे अयोध्या गांव निवासी नंदलाल की पत्नी किरन (60) शुक्रवार रात भोजन करने के बाद अपनी बेटी रीतू (18) के साथ दरवाजे पर अलग-अलग चारपाई पर सो रही थी। रात करीब एक बजे घर की पक्की दीवार भरभराकर ढह गई। इससे मां-बेटी मलबे में दब गई।
दीवार गिरने की आवाज सुनकर घरवालों की नींद खुल गई। ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। आननफानन मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक किरन की मौत हो चुकी थी। वहीं घायल रीतू को शहर के इंदिरा नगर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। महिला की मौत से घरवालों मेें रोना-पिटना मचा है। थानेदार यशकांत सिंह का कहना है कि दीवार गिरने से महिला की जान गई, जबकि उसकी बेटी घायल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें