फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दरोगा के कार्य क्षेत्र बदले, विवेक बने एनटीपीसी चौकी प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने शुक्रवार रात 14 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। शहर क्षेत्र की इंदिरा नगर चौकी प्रभारी विवेक कुमार त्रिपाठी को ऊंचाहार कोतवाली की एनटीपीसी चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जेल चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव को इंदिरा नगर चौकी की कमान दी गई। लालगंज कस्बा चौकी इंचार्ज लोकेंद्र सिंह को हटाते हुए बछरावां कोतवाली का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बना दिया। पुलिस लाइंस में तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव को लालगंज कस्बा चौकी की जिम्मेदारी दी।
डीह थाने में तैनात उपनिरीक्षक महेश कुमार यादव को डलमऊ कोतवाली की घुरवारा चौकी की जिम्मेदारी दी। पुलिस लाइंस में तैनात उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव द्वितीय को जेल चौकी की कमान दी।
विज्ञापन

इसके अलावा उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव पुलिस लाइंस से गदागंज, संजय कुमार पांडेय पुलिस लाइंस से महराजगंज, राममूर्ति पुलिस लाइंस से चौकी न्यायालय सुरक्षा, राशिद खान शिवगढ़ से सदर कोतवाली, सतीश कुमार सिंह न्यायालय सुरक्षा से न्यायिक सम्मन सेल जनपद न्यायालय, राजेश यादव पुलिस लाइंस से डीह, दीनेंद्र सिंह पुलिस लाइंस से डलमऊ और दरोगा उमेशमणि तिवारी पुलिस लाइंस से शिवगढ़ थाने भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें