रायबरेली। लखनऊ में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग गई। करीब एक घंटे तक चली चेकिंग से हड़कंप मच गया। हालांकि चेकिंग के दौरान वाहनों से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।
दोपहर बाद जैसे ही लखनऊ में एटीएस के आतंकियों को पकड़े जाने की सूचना मिली, जिले में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया। सीओ सदर महिपाल पाठक, कोतवाल अतुल सिंह की अगुवाई में हाईवे स्थित त्रिपुला चौराहा पर वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी गई।
एक-एक करके चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। सीओ सदर ने बताया कि लखनऊ में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद सतर्कता बरती जा रही है। हाईवे से गुजरने वाले चार पहिया वाहनों की चेकिंग कराई गई। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि लखनऊ में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद जिले में भी सतर्कता बरती जा रही है।