फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न बरतें किसी तरह की लापरवाही, चूक पर होगी कार्रवाई : एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए मतदान का जायजा लेने शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन (एडीजी जोन) एसएन साबत यहां पहुंचे। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान और मतगणना के दौरान कोई विवाद न हो। कहा, कहीं लापरवाही नजर आई तो संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एडीजी जोन अचानक संवेदनशील हरचंदपुर ब्लॉक पहुंचे। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। एडीजी जोन ने मतदान का जायजा लिया।
मतदान करने आए क्षेत्र पंचायत सदस्यों से पूछा कि उन्हें किसी ने धमकाया तो नहीं। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से निर्भीक होकर मतदान करने को कहा। एएसपी ने एडीजी जोन को ब्लॉक प्रमुख के पद के चुनाव और मतगणना में लगाई गई सुरक्षा की जानकारी दी।
विज्ञापन

ड्रोन से सुरक्षा पर रखी गई नजर
रायबरेली। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव के दौरान ड्रोन के जरिए अराजकतत्वों पर नजर रखी गई। हालांकि संवेदनशील ब्लॉकों में ही ड्रोन की मदद ली गई। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि हरचंदपुर, अमावां, सतांव, ऊंचाहार, बछरावां को संवेदनशील मतदान केंद्र की श्रेणी में रखा गया था। सकुशल चुनाव और मतदान कराने के लिए यहां पर ड्रोन से अराजकतत्वों पर नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें