फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबरेज की गिरफ्तारी के लिए अब करीबियों व रिश्तेदारों पर पुलिस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मशहूर शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना की गिरफ्तारी के लिए अब उसके करीबियों पर नजर है। पुलिस पता लगा रही है कि गिरफ्तारी के डर से वह किसी परिचित या फिर नाते-रिश्तेदार के घर पर तो नहीं छिपा है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि अब अब दूसरे सिम का प्रयोग कर रहा है। तबरेज की गिरफ्तारी के लिए सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम रायबरेली के अलावा लखनऊ के संभावित ठिकानों की खाक छान रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द तबरेज सलाखों के पीछे होगा।
शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना पर 28 जून को हमला हुआ था। जांच में पता चला कि उसने अपने चाचाओं को फंसाने के लिए खुद पर हमला करवाया था।
पुलिस ने साजिश रचने वाले तबरेज के दो दोस्तों और दो शूटरों को जेल भेज दिया है, जबकि तबरेज की तलाश की जा रही है। पुलिस ने तबरेज के लखनऊ स्थित आवास पर छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला। तबरेज के मोबाइल स्विच आफ कर लेने से उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। वहीं एसपी ने तबरेज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमे लगाई हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पुलिस को शक है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए तबरेज लखनऊ में ही किसी परिचित व्यक्ति या फिर नाते-रिश्तेदारी में छिपा हुआ है। इसलिए पुलिस तबरेज के परिचित साथियों और उसके नाते-रिश्तेदारियों का ब्योरा जुटा रही है।
पुलिस को यह भी पता चला है कि तबरेज बात करने के लिए दूसरे सिम का प्रयोग कर रहा है। तबरेज की गिरफ्तारी के लिए सदर कोतवाल अतुल सिंह के अलावा एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी, सर्विलांस टीम प्रभारी राम आशीष उपाध्याय, किला बाजार चौकी प्रभारी प्रवीर गौतम की टीम को लगाया गया है।
पैसा कमाने की होड़ में होटलों में सुरक्षा पर ध्यान नहीं
हाईप्रोफाइल मामले का पर्दाफाश होने के बाद शहर में संचालित कुछ नामी गिरामी होटलों में सुरक्षा व्यवस्था में बरती जा रही लापरवाही की पोल भी खुल गई है। तबरेज राना ने सिविल लाइंस स्थित एक नामी होटल में बैठकर पूरे घटनाक्रम का ताना-बाना बुना था।
होटलों में सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं, लेकिन संदिग्ध व्यक्तियों के दिखने पर उनकी आईडी तक नहीं चेक की जाती है। सिविल लाइंस के अलावा डिडौली, रेलवे स्टेशन समेत कई स्थानों पर ऐसे होटल-रेस्टोरेंट हैं, जहां पर अराजकतत्वों का आना-जाना रहता है।
डिडौली स्थित एक होटल में कई बार विवाद की बातें भी सामने आई। पैसा कमाने की होड़ में सुरक्षा को नजरदांज किया जा रहा है। यहीं नहीं शहर के कई अन्य लोग भी अभी भी पुलिस की जांच के दायरे में हैं।
शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीेमें लगाई गई हैं। जल्द उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। शहर के होटलों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संचालकों से कहा गया है। होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ही पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाई थी।
विज्ञापन

श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें