फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के किसी शातिर की है काले रंग की पल्सर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मशहूर शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना पर हुए जानलेवा हमले के मामले की गुत्थी अब सुलझती नजर आ रही है। जिस 220 सीसी की काली पल्सर पर सवार होकर बदमाशों ने शायर के बेटे की हत्या का प्रयास किया था, वह शहर के ही किसी शातिर की है।
विज्ञापन

पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इसके लिए पुलिस अब तक 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। जिससे पता चला कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश शहर में कई किमी तक फर्राटा भरते रहे।
शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना पर सोमवार की शाम उस समय जानलेवा हमला हुआ था, जब वह चार पहिया वाहन से लखनऊ जा रहे थे। मामले में शायर के चार भाइयों समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में काली पल्सर दिखी थी। परिवहन विभाग के माध्यम से पुलिस ने करीब 150 पल्सर दो पहिया वाहनों की पड़ताल की तो पता चला कि जिस पल्सर पर सवार होकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था, वह शहर के ही किसी शातिर व्यक्ति की है। सीओ सदर महिपाल पाठक, कोतवाल अतुल सिंह के अलावा एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी गुत्थी सुलझाने में लगे हैं।
20 लोगों की कॉल डिटेल खंगाली
मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते पुलिस हर सबूत जुटाकर गुत्थी सुलझाने का काम कर रही है। अब तक पुलिस 20 से ज्यादा संदिग्ध लोगों की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवा चुकी है।
इसमें से कई ऐसे संदिग्ध मिले, जो घटना के दौरान आसपास ही थे। ऐेसे में पुलिस का शक उन पर गहरा गया है। इस प्रकरण में अब तक पुलिस 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। जिसमें पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। उम्मीद है पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर देगी।
शहर के बड़े अपराधियों से भी पूछताछ
पुलिस शहर के कई बड़े अपराधियों से भी घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस के निशाने पर वह अपराधी भी हैं, जिनकी पुलिस ने हाल में ही गैंगेस्टर एक्ट के तहत करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है। जिन लोगों से अब तक पूछताछ की गई है, उसमें 15 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी शामिल हैं।
अचानक रद्द हुई प्रेस कांफ्रेंस
शायर मुनव्वर राना के भाई इस्माइल राना की तरफ से बृहस्पतिवार को स्वराज नगर स्थित एक लॉन में प्रेस कांफ्रेंस होनी थी, लेकिन अचानक उसे रद्द कर दिया गया। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। मामले में इस्माइल राना भी नामजद हैं। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में इस्माइल राना ने बताया कि उनके परिवार की नाहिद राना को मामले में कांफ्रेंस करनी थी, लेकिन उनकी तबियत खराब होने के कारण प्रेस वार्ता रद्द कर दी गई।
शहर के ही किसी व्यक्ति की पल्सर पर सवार होकर बदमाशों ने शायर मुनव्वर राना के बेटे पर जानलेवा हमला किया था। यह पल्सर किसकी है, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। 50 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अब तक खंगाली जा चुकी है। घटना से जुड़े कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। उम्मीद है कि एक दो दिन में खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें