फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस का कोटिया चित्रा गांव में छापा, गांजा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। दिल्ली पुलिस ने बुधवार रात कोटिया चित्रा गांव में छापा मारकर एक गांजा तस्कर को दबोच लिया। जांच में खुलासा हुआ कि पकड़ा गया आरोपी यूपी के अलावा राजधानी दिल्ली में गांजा तस्करी कर रहा था।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने अभी हाल में ही एक युवक को गांजा के साथ पकड़ा था। पूछताछ में उसने बताया था कि उसे गांजा कोटिया चित्रा के पकड़े गए आरोपी ने दिया था। उसे जेल भेज दिया गया है।
दिल्ली के सीमापुरी थाने की पुलिस उपनिरीक्षक विनीत प्रताप सिंह की अगुवाई में ऊंचाहार पहुंची। दिल्ली पुलिस ने बुधवार रात ही ऊंचाहार कोतवाल विनोद कुमार सिंह के साथ कोटिया चित्रा गांव में छापा मार भगौती प्रसाद को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

उसके घर से दो किलो गांजा व एक तमंचा बरामद हुआ। बताते हैं कि कुछ दिन पूर्व दिल्ली पुलिस ने छह किलो गांजा के साथ एक युवक को पकड़ा था। उसी ने बताया था कि कोटिया चित्रा गांव से यहां गांजा सप्लाई किया जा रहा है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पूर्व प्रधान के घर छापा, मौके पर नहीं मिला
जिले की सीमा पर स्थित सबीसपुर गांव में एक पूर्व प्रधान अंतरराज्ययीय गांजा तस्कर है। वह यूपी के साथ मध्य प्रदेश व बिहार में भी गांजा की तस्करी करता है। कई बार पुलिस ने उसे पकड़ने कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
पुलिस ने उसके भाई को कई बार गांजा के साथ जेल भेजा। बुधवार की रात दिल्ली और स्थानीय पुलिस ने पूर्व प्रधान के घर कोटराबहादुर गंज व सबीसपुर में भी छापा मारा, लेकिन वह मौके से भाग निकला। बताया जा रहा है कि इस समय प्रतापगढ़ के नवाबगंज थाना क्षेत्र से तस्करी कर रहा है। यही कारण है कि छापामारी में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें