फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों की जांची जाएगी सेहत

Sat, 05 Mar 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम जनता की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों की अब सेहत परखी जाएगी। इसके लिए पुलिस लाइंस में 13 मार्च को स्वास्थ्य कैंप लगेगा। वजह बढ़ते काम के बोझ के चलते पुलिस कर्मी सेहत पर ध्यान नहीं देते। नतीजतन वह मोटापा समेत अन्य बीमारी से ग्रसित हो जाते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में उनकी सेहत की जांच करके उन्हें फिटफाट रहने के सुझाव व दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। सिर्फ पुलिस कर्मी ही नहीं, बल्कि उनके परिवार वाले भी इस स्वास्थ्य कैंप में अपनी सेहत की जांच करा सकेंगे।

मौजूदा समय में महकमे में 850 पुलिस कर्मियों की तैनाती है। ये पुलिस कर्मी दिन रात एक करके आम जनता की सुरक्षा में लगे रहते हैं। बढ़ते काम के बोझ के चलते समय से भोजन नहीं कर पाते हैं तो ठीक तरीके से सो नहीं पाते हैं। नतीजतन पुलिस कर्मी कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन


विभाग में तो कुछ ऐसे पुलिस कर्मी हैं, जो मोटापे के कारण परेशान हैं। इसके अलावा कोई सांस तो कोई आंख में दिक्कत से परेशान है। भागदौड़ के चलते वह इलाज भी ठीक से नहीं करा पाते हैं। पुलिस कर्मियों की सेहत जांचने और उन्हें फिटफाट करने के लिए पुलिस विभाग की तरफ से 13 मार्च को पुलिस लाइंस परिसर में स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा।

पुलिस कर्मियों के अलावा उनके परिवार के सदस्यों की भी सेहत जांची जाएगी। कैंप के जरिए न सिर्फ पुलिस कर्मियों की सेहत जांची जाएगी, बल्कि उन्हें फिटफाट रखने के सुझाव दिए जाएंगे। कैंप में फिजीशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत अन्य बीमारियों से संबंधित डॉक्टरों की टीम होगी।

पुलिस लाइंस के आरआई राजवीर सिंह गौर ने बताया कि पुलिस कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों की जांच व इलाज के लिए 13 मार्च को पुलिस लाइंस परिसर में स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से सेहत जांची जाएगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें