फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को बड़ा झटका, शासन ने वापस लिए 2750 पीएम आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को झटका लगा है। शासन ने पहले दिए पीएम आवास का लक्ष्य घटा दिया है। पहले जिले को 13,272 गरीबों को छत देने का लक्ष्य तय था, अब उसे घटाकर 10,522 कर दिया गया है।
विज्ञापन

2750 आवासों का लक्ष्य कम होने से गरीबों के चेहरे मुरझा गए हैं। हालांकि शेष बचे लक्ष्य के सापेक्ष जिले में लाभार्थियों को पीएम आवास के लिए पहली किस्त देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य पिछले अप्रैल महीने में आना था, लेकिन कोरोना का कहर बढ़ने के कारण जिले को लक्ष्य नहीं मिल पाया था। इसी महीने जिले को 13,272 पीएम आवास लाभार्थियों को देने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

लक्ष्य मिलने के बाद जिले में लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए पहली किस्त दिलवाने की प्रक्रिया शुरू ही की गई, लेकिन शासन ने 1750 आवास वापस ले लिए। पीएम आवास के लक्ष्य को घटाकर 10,522 कर दिया गया है।
जिले में अब संशोधित लक्ष्य के आधार पर गरीबों को योजना का लाभ देेने का काम शुरू हो गया है। हालांकि आवासों को लक्ष्य घटने के बाद लाभार्थियों के चेहरे मुरझा गए हैं, क्योंकि सभी ब्लॉकों में आवास के लक्ष्य कम कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री आवास का लक्ष्य नहीं घटा, 367 को मिली छत
दैवीय आपदा से ग्रसित जिले के 367 लोगों को मुख्यमंत्री आवास मिलेगा। शासन ने मुख्यमंत्री आवास योजना के लक्ष्य में कोई संशोधन नहीं किया है। जिले का लक्ष्य तय होने के बाद अधिकारियों को योजना के लिए पात्र लोगों को चिह्नित करके मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत किस्त जारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिले में पीएम आवास संशोधित लक्ष्य
ब्लॉक पहले लक्ष्य अब लक्ष्य
अमावां 570 407
बछरावां 746 512
छतोह 410 323
डलमऊ 788 604
गौरा 515 430
डीह 585 503
हरचंदपुर 539 402
जगतपुर 614 498
खीरों 884 719
लालगंज 807 675
महराजगंज 1359 1087
राही 1085 873
रोहनियां 362 270
सलोन 848 766
सरेनी 1308 975
सतांव 729 599
शिवगढ़ 478 348
ऊंचाहार 656 531
कुल 13,272 10,522
जिले को वर्ष 2021-22 में 13,272 आवास का लक्ष्य मिला था। अब शासन से 10,522 आवासों का संशोधित लक्ष्य आ गया है। संशोधित लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों को पहली किस्त दिलाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही लक्ष्य के सापेक्ष आवासों के निर्माण का काम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रेमचंद्र पटेल, परियोजना निदेशक डीआरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें