फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के ग्रीन बेल्ट में हो रही प्लाॅटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर क्षेत्र के राजघाट के पास सरकारी जमीन पर हो रहे कब्जे की शिकायत पर राजस्व विभाग और आरडीए की टीम जांच करने पहुंची। इस दौरान सरकारी जमीन पर कब्जा तो नहीं पाया गया लेकिन ग्रीन बेल्ट में प्लाटिंग धड़ल्ले से होती पाई गई। हालांकि जांच के दौरान वहां पर प्लाटिंग करने वाले प्रापर्टी डीलर टीम को नहीं मिले। आरडीए से मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित को शिकायत मिली थी कि रायबरेली-कानपुर मार्ग पर राजघाट के पास सरकारी जमीन पर कब्जा करके प्लाटिंग की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने नायब तहसीलदार रीतेश सिंह, कानूनगो रामकृष्ण पांडेय व लेखपाल शिवराज चौहान को मौके पर जांच करने के लिए भेजा।
आरडीए के सहायक अभियंता एम अहमद व राजीव गौतम भी राजस्व टीम के साथ जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा कहीं नहीं पाया गया। ग्रीन बेल्ट में प्लाटिंग कराई जा रही है जो नियम विरुद्ध है। आरडीए के अफसरों को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। एसडीएम सदर का कहना है कि सरकारी जमीनों पर किसी भी कीमत पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें