फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 400 मीटर दोड़ में संस्कार प्रथम

विज्ञापन
आरेडिका में केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड
विज्ञापन
रेलकोच। केंद्रीय विद्यालय एमसीएफ लालगंज की ओर से 55वीं केवीएस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। द्वितीय चरण में मंगलवार को आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना एथलीट ग्राउंड पर प्रतियोगिता हुईं। इसमें लखनऊ संभाग के केंद्रीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। 400 मीटर दौड़ आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे चरण में टेबल टेनिस और एथलेटिक्स (छात्र वर्ग) की स्पर्धाएं आयोजित हुईं। वहीं बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय एमसीएफ लालगंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। केंद्रीय विद्यालय आरआरसी फतेहगढ़ द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं, केंद्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में केंद्रीय विद्यालय एमसीएफ लालगंज के संस्कार ने पहला स्थान जीता। केंद्रीय विद्यालय आरआरसी फतेहगढ़ के अनुभव कुमार दूसरे स्थान पर रहे। केंद्रीय विद्यालय जेआरसी बरेली के सुमित कुमार ने तीसरा स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें