रायबरेली। माध्यमिक विद्यालयों की क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता सोमवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हुई, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन कर अलग-अलग आयु वर्ग के लिए सदर जोन की टीमों का गठन किया गया। चयनित खिलाड़ी जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। क्षेत्रीय प्रतियोगिता में शहर के जीआईसी और एमजीआईसी के साथ अटौरा, बेला टेकई, पिंडारी कला, हरचंदपुर, सतांव, हाजीपुर समेत अन्य स्थानों के विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
अंडर-17 बालक में साहिल, सूर्यकांत, पीयूष, शिवम यादव, विपिन, अभय तिवारी, रणधीर, रचित, अंकित, रामू कुमार, अर्पित यादव व राजन चुने गए, जबकि धीरज, हिमांशु व हिमांशु रावत अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चयनित किए गए। अंडर-19 बालक वर्ग में आदित्य सिंह, राजू, आनंद, रितिक यादव, नैतिक यादव, प्रिंस कुमार, हर्षित श्रीवास्तव, मयंक अवस्थी, रामजी, विपिन, दीपेश कुमार, सिद्धार्थ प्रजापति का चयन हुआ, जबकि विपिन कुमार, आर्यन त्रिपाठी, धैर्य सिंह अतिरिक्त खिलाड़ी होंगे।
अंडर-17 बालिका में पूजा, सीता, अंशिका, लक्ष्मी, खुशनुमा, अंजली सिंह, शालू यादव, अंजली, शिवी यादव और अंडर-19 बालिका में सेजल, शिवानी, नेहा, नंदिनी, संध्या, वर्तिका, महिमा सिंह, रोली, अंशिका मौर्या, अनामिका पटेल, अनुराधा का चयन हुआ। अंडर-14 बालक में सूर्यांश सिंह, सूरज सिंह, अंश, अभय तिवारी, सत्यम, करन, साजन और अंडर-14 बालिका में रुद्राक्षी मिश्रा चयनित हुई। माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि जनपदीय प्रतियोगिता 22 सितंबर को होगी।