फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूष और आसू की जोड़ी ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। खेल शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखते हैं। खेलों से मनुष्य का शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता ही है, साथ ही मानसिक विकास भी तेजी से बढ़ता है। खेलों के माध्यम से मनुष्य में अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। हमें अपने व्यस्ततम जीवन में कम से कम एक-दो घंटे व्यायाम करना चाहिए।
विज्ञापन

यह बात उपजिलाधिकारी महराजगंज विनय कुमार मिश्रा ने यहां आयोजित सुदेश स्मारक बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि शारीरिक व्यायाम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। प्रतियोगिता में जिलेभर से आई 12 टीमों ने भाग लिया।
फाइनल में महराजगंज के पीयूष गुप्ता और आशू वर्मा की जोड़ी ने आयुष और इमरान की जोड़ी को 21-18, 16-21 और 21-19 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। जिला पंचायत सदस्य और बैडमिंटन खिलाड़ी प्रभात साहू तथा डा. एमपी सिंह ने पुरस्कार बांटे। विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके पहले उद्घाटन मैच में उपजिलाधिकारी विनय मिश्रा और जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू की जोड़ी का मुकाबला इंस्पेक्टर असलम अली और कोतवाल श्रीराम की जोड़ी से हुआ। जबरदस्त मुकाबले के चलते कोई नतीजा नहीं निकला और मैच ड्रा हो गया। इसके बाद प्रतियोगिता के अन्य सभी मैच खेले गए। प्रतियोगिता में महराजगंज की पांच, सोथी की तीन, रायबरेली की दो और हलोर की दो टीमों ने हिस्सा लिया।
प्रभात साहू ने विनय कुमार मिश्रा, राघवेंद्र चतुर्वेदी, श्रीराम, प्रवीण पटेल, प्रमोद कुमार को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किए। इस मौके पर पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पवन साहू, त्रिवेणीलाल गुप्ता, पंकज गुप्ता, संतोष वर्मा, हरि जायसवाल, धर्मेंद्र वर्मा, पंकज, हेमंत, शेखर, मणिक, शिवम, अनुज, दीपू साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें