फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डिवाइडर से टकराया पिकअप चालक और क्लीनर की मौत

Sat, 17 Oct 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
हाईवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस    पिकअप। -स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बछरावां। लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर निगोहा के शेखपुरा टोल प्लाजा के पास शुक्रवार शाम भीषण हादसा हो गया। ऑक्सीजन के सिलिंडरों से लदा तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में लदे सिलिंडर हवा में उछलकर सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। हादसे में चालक व क्लीनर की मौत हो गई। हादसे से हाईवे पर कुछ देर आवागमन भी प्रभावित रहा। निगोहा पुलिस ने जांच की और शवों को लखनऊ भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ऑक्सीजन के सिलिंडरों से लदा पिकअप लखनऊ से प्रयागराज जा रहा था। शाम 4.20 बजे टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकरा गया। उस पर लदे सिलिंडर सड़क पर चारों तरफ बिखर गए। पिकअप के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

चालक व क्लीनर गाड़ी के केबिन में फंस गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया और सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रयागराज निवासी चालक इंद्रजीत पटेल (35), जौनपुर निवासी रमेशचंद्र (45) को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और पिकअप डिवाइडर से टकरा गया। हादसे के चलते हाईवे के दोनों तरफ आवागमन ठप हो गया। पुलिस ने वाहन को बाहर कराकर यातायात बहाल कराया। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसा लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र में हुआ है। निगोहा पुलिस हादसे की जांच कर रही है।


-
सिलिंडर में विस्फोट से 10 मिनट तक कुछ नहीं दिखा
टोल मैनेजर राकेश कुमार ने बताया कि जैसे ही पिकअप में लदे तीन सिलिंडरों में विस्फोट हुआ, ऑक्सीजन धुएं जैसी फैल गई। इसके बाद करीब 10 मिनट तक कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। गनीमत रही कि टोल गेट नंबर एक पर कोई वाहन आगे-पीछे नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें