फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मवेशियों को बचाने में डिवाइडर में चढ़कर पलटी पिकअप, एक की मौत... छह लोग घायल

Fri, 01 Aug 2025 10:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में पिकअप मवेशियों को बचाने में डिवाइडर में चढ़कर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। यह लोग भिंडी बेचने मंडी जा रहे थे।  
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में शुक्रवार की सुबह हाईवे पर मवेशियों को बचाने के चक्कर में पिकअप गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि, छह लोग घायल हैं। चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। यह सभी लोग लालगंज मंडी भिंडी बेचने जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।                    

विज्ञापन


हादसा खीरों क्षेत्र के उन्नाव-लालगंज हाईवे पर सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। पिकअप उन्नाव जनपद के अचलगंज थाना क्षेत्र के पंचम का पुरवा गांव निवासी राहुल चला रहा था। गाड़ी में सोनेलाल (25), दुर्गा प्रसाद (47) पुत्र स्वर्गीय गौरी शंकर, लल्ला (30) पुत्र स्वर्गीय राम सुमेर, जयकेश (25) पुत्र राजबहादुर, ज्ञानचंद्र (55) पुत्र स्वर्गीय सूरजबली, शिवम (18) पुत्र श्याम लाल व जुगलू का पुरवा निवासी शिव कुमार (45) पुत्र उमाशंकर सहित दस लोग सवार थे। 

यह सभी लोग सुबह भिंडी लादकर लालगंज मंडी बेचने जा रहे थे। गौतमन खेड़ा गांव के पास हाईवे पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में लोडर अनियंत्रित होकर डिवाइडर में चढ़कर पलट गया। गाड़ी में सवार सात लोग उछलकर सड़क पर गिर गए। इससे वह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने एम्बुलेंस बुलाकर सभी को सीएचसी, खीरों पहुंचाया। वह जांच के बाद डॉक्टरों ने सोनेलाल को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


इसके अलावा दुर्गा प्रसाद, शिवकुमार, लल्ला व ज्ञानचंद्र की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर घरवाले सीएचसी पहुंचे। घटना से मृतक की मां बिटाना, भाई होरीलाल, आशीष, बिपिन, बहन नेहा, चुन्नी, श्रेजल सहित परिवारीजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल स्टाफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें