फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: चोरी के पाइप के साथ पिकअप चालक को दबोचा

Sat, 14 Mar 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार। एनटीपीसी की ऐश पाइप लाइन से पाइप चोरी करने वाले पिकअप चालक को पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी हासिल की है, लेकिन सरगना व उसका साथी मौके से फरार हो गया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। पकड़ी गई पिकअप पर 24 पाइप के टुकड़े लदे थे, जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

परियोजना से निकलने वाली राख को अरखा गांव के पास बने ऐश पॉंड तक पाइप से पानी के सहारे भेजा जाता है। पाइपों की तीन लाइन पुरानी होने के चलते निष्प्रयोज्य हो गई हैं। बृहस्पतिवार की रात मुगलपुर गांव निवासी चांद बेग व गुफरान ने गांव के पास चोरी से गैस कटर के सहारे लोहे की पाइपों को काट डाला। उसे बेचने के लिए पिकअप पर लादकर ले जाने लगे। पिकअप पूरे गूजर मजरे कंदरावां गांव निवासी रमेश कुमार चला रहा था। तभी, किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद एसआई सौरभ पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर चांद बेग व गुफरान भाग निकले, जबकि चालक रमेश को पुलिस ने दबोच लिया। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मौके से भागे दोनों आरोपी आपराधिक कृत्यों में संलिप्त रहते हैं। चालक को न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।
इनसेट
कंडा के एक कबाड़ी के यहां बेचते थे पाइप
चांदबेग व गुफरान पाइप चोरी का खेल कई वर्षों से कर रहे है। चांद बेग व गुफरान महीने में पांच- छह बार चोरी कर पाइप कुंडा के एक कबड़ी यहां बेचते हैं। पकड़े गए चालक ने इस माह तीन बार पाइप कुंडा में बेचने की बात कबूली है। इस कृत्य में गांव के एक सत्ताधरी नेता का भी संरक्षण था, लेकिन इस समय नेता से दूरी बनाना चांद बेग के लिए भारी पड़ गई। अभी मंगलवार को वन विभाग ने मुगलपुर में स्थित चांद बेग की अवैध कोयला भट्ठी भी गिराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें