फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: राहुल, सोनिया, प्रियंका समेत 45 के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दाखिल

Thu, 29 Jan 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी और कूटरचित दस्तावेजों के गंभीर आरोपों के संबंध में पांजा फाउंडेशन ने बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है। इसमें सांसद राहुल गांधी, पूर्व सांसद सोनिया गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, सांसद केएल शर्मा समेत 45 लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र शरण गांधी और उपाध्यक्ष लाखन सिंह ने इस मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


आरोप पत्र में सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी कर एक स्कूल को सीबीएसई बोर्ड से मान्यता दिलाने का आरोप है। शिकायतकर्ताओं ने तत्कालीन तहसीलदार अनिल पाठक के एक पत्र का हवाला देते हुए बताया कि जिस जमीन पर स्कूल बना है, उससे संबंधित लैंड सर्टिफिकेट तहसील से जारी ही नहीं हुआ था। बृजेंद्र शरण गांधी ने बताया कि इस प्रकरण की शिकायत प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक की जा चुकी है। हालांकि, जांच अधिकारियों ने प्रकरण में पुलिस विभाग का विषय बताकर शिकायतों को बंद कर दिया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट डा. विवेक कुमार ने कोतवाली पुलिस से इस संबंध में आख्या (रिपोर्ट) तलब की है। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। रिपोर्ट आने पर जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें