फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बोतल क्रशर मशीन में लगी एलईडी से करेंगे जागरूक

Sat, 13 Jun 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से बोतल क्रशर मशीन लगवाई गई है। यह मशीन एलईडी से लैस हैं, जिससे यात्रियों को जागरूक करने के साथ सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जा सकेगा। ताकि लोग पानी पीने के बाद खाली हुई प्लास्टिक की बोतलों को मशीन में डाल कर नष्ट कर सके। इससे प्रदूषण कम होगा और यात्रियों को जागरूक भी किया जा सकेगा। इन मशीनों तो ज्यादा भीड़ वाले दोनों प्लेटफॉर्मों पर चिन्हित स्थानों पर रखवा दिया गया है। जल्द ही विद्युत कनेक्शन होते ही मशीनों को क्रियाशील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के रेलवे स्टेशन पर करीब तीन महीने पहले नौ प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीनें आई थीं। इन्हें प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ही रखवा दिया गया था। अब इन्हें चिन्हित स्थानों पर स्थापित किया गया है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पांच मशीनें और प्लेटफॉर्म नंबर दो पर चार मशीनें स्थापित की गई हैं। प्लेटफॉर्म की फर्श पर नट-बोल्ट लगाकर इन्हें फिक्स कर दिया गया है, ताकि मशीनें इधर-उधर न खिसक सकें।

इन मशीनों के निचले हिस्से पर प्लास्टिक बोतल का स्टोरेज बना है, जिसमें बोतल डालते ही नष्ट हो जाएंगी। ऊपरी हिस्से में तीन तरफ एलईडी स्क्रीन लगी है, जिन पर जागरूकता संदेश प्रदर्शित किए जाएंगे। एक निश्चित अवधि पर मशीन में स्टोर हुई नष्ट बोतलों को हटवा दिया जाएगा। बिजली कनेक्शन मिलते ही मशीनें चालू हो जाएंगी। विद्युत अभियंता एसएम मीणा ने बताया कि बिजली कनेक्शन के लिए कोई पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें