फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: फर्जी वोटिंग पर लगेगी रोक, 21 लाख वोटरों को मिला यूनिक नंबर

Sat, 13 Jun 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अगली पर गांव की सरकार चुनने वाले मतदाताओं को स्पेशल वोटर नंबर आवंटित किया गया है। जिले में पहली बार गांव की सरकार चुनने वाले 21,04,436 वोटरों को स्टेट यूनिक वोटर नंबर (एसवीएन) दिए गए हैं। इससे एक ही व्यक्ति का नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज होने जैसी गड़बड़ियों पर रोक लगने के साथ फर्जी वोटिंग पर भी शिकंजा कसेगा।
विज्ञापन

जिले में पिछले पंचायत चुनाव में मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर खूब विवाद उजागर हुए थे। कहीं एक ही व्यक्ति का नाम दो ग्राम पंचायतों में दर्ज मिला था तो कहीं मृतक या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची में बने रहने की शिकायतें थी। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि यह नौ अंकों का नंबर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में प्रयुक्त इलेक्टर फोटो आइडेंटिटी कार्ड (ईपीआईसी) की तर्ज पर एक अतिरिक्त डिजिटल पहचान के रूप में काम करेगा। इससे प्रत्येक मतदाता का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सत्यापित करना आसान हो गया है। यदि किसी व्यक्ति का नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज होगा तो सिस्टम उसे आसानी से चिह्नित कर सकेगा।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत विनायक शुक्ला मनोज ओझा ने बताया कि पंचायत निर्वाचन नामावली में शामिल प्रत्येक मतदाता को नौ अंकों का यूनिक स्टेट वोटर नंबर आवंटित किया गया है। इससे प्रत्येक मतदाता की अलग पहचान सुनिश्चित होगी। नई व्यवस्था से डुप्लीकेट प्रविष्टियों की पहचान करने में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है यूनिक स्टेट वोटर नंबर (एसवीएन)
- प्रत्येक मतदाता को आवंटित नौ अंकों का विशिष्ट नंबर।
- मतदाता की अलग और स्थायी पहचान सुनिश्चित करता है।
- ईपीआईसी के साथ अतिरिक्त डिजिटल पहचान के रूप में काम करता है।
- डुप्लीकेट और संदिग्ध प्रविष्टियों की पहचान आसान बनाता है।
एसवीएन से यह होंगे फायदे
- फर्जी मतदान पर प्रभावी रोक लगाने में मदद।
- एक व्यक्ति के कई जगह दर्ज नामों की पहचान आसान।
- मतदाता सूची की शुद्धता और विश्वसनीयता में वृद्धि।
- डेटा का डिजिटल सत्यापन और मिलान अधिक सटीक।
- सूची अपडेट और निगरानी प्रक्रिया होगी मजबूत।
- चुनावी विवादों और शिकायतों में कमी आने की उम्मीद।

जिले में मिले एसवीएन नंबर
ब्लॉक वोटरों की संख्या
राही -156308
सतांव -137196
अमावां -108251
हरचंदपुर -110858
डलमऊ -146837
दीनशाह गौरा - 85241
लालगंज -134052
सरेनी -150794
खीरों -129883
ऊंचाहार -125089
जगतपुर -73708
रोहनियां -59827
महराजगंज - 111167
बछरावां - 122890
शिवगढ़ - 77967
सलोन - 174923
छतोह - 92784
डीह - 106661
कुल - 2104436
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें