फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बुखार की चपेट में आ रहे लोग

Thu, 04 Sep 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मौसम में बदलाव से लोग तेजी से बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को भी हालत बिगड़ने के बाद 23 से अधिक मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। इमरजेंसी में सीने में दर्द और सांस की समस्या के भी 12 से अधिक रोगी पहुंचे, जिन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उधर, ओपीडी में ओपीडी में भी सुबह से ही भीड़ रही। कई मरीजों को ब्लड की जांच की रिपोर्ट भी नहीं मिली।
विज्ञापन


बुधवार को बुखार के चपेट में आने के बाद निधि (3), मदीना (60), अनुश्री (10), नितिन (24), सलोनी (22), सचिन (15), जानवी (2), गोमती (46), शिवलाल (50) समेत 23 मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। खांसी, उल्टी, दस्त, सीने में दर्द के भी 12 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया।

बुधवार को ओपीडी में सुबह से ही मारामारी रही। परचा बनवाने के लिए काउंटर पर सुबह आठ बजे ही लंबी लाइन लग गई। ब्लड की जांच कराने के लिए भी लंबी लाइन लगी रही। तमाम मरीज परेशानी से बचने के लिए निजी पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए चले गए। मेडिसिन विभाग में सबसे ज्यादा मरीज पहुंचे। जुकाम, बुखार और उल्टी-दस्त के ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंचे। दवा काउंटर पर ढाई बजे तक मरीजों की लाइन लगी रही। सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि मौसम में बदलाव से बुखार के रोगी बढ़े हैं। लोग एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें