फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बुखार व डायरिया से लोग बेहाल, 22 भर्ती

Sat, 20 Sep 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बुखार और डायरिया के प्रकोप से लोग बेहाल हैं। हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को 22 से अधिक मरीजों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। गर्म व सर्द मौसम के कारण लोग चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी में भी ओपीडी में अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। खासकर बाल रोग विभाग और मेडिसिन विभाग में ज्यादा मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण लोग बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं। जुकाम, बुखार और डायरिया का खतरा बढ़ा है। शुक्रवार को बुखार और डायरिया के चपेट में आने के बाद शिवम (7), सुनैना (60), रिंकू (18), राबिया (35), प्रीती (24), बाबूलाल (65), उर्मिला (54), कमल (32), रत्ना (45), इस्लाम (69), मोहिनी (17) समेत 22 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। शुक्रवार को ओपीडी में भी भीड़ रही। परचा काउंटर के साथ ही ओपीडी के बाहर भी लंबी लाइन देखने को मिली। दवा लेने के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण मरीज बढ़े हैं। ऐसे में लोग एहतियात बरतें। दिक्कत होने पर अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं। लापरवाही न बरतें। अस्पताल में जांच और इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें