फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़का पारा ठिठुरे लोग

Sat, 19 Dec 2015 11:29 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं सर्दी बढ़ने के बावजूद अलाव कहीं पर नहीं जलवाए जा रहे हैं। शनिवार सुबह धूप निकली, लेकिन गलन से सर्दी का एहसास हुआ। सुबह के वक्त ठंड होने से स्कूली छात्र-छात्राएं ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन


ठंड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया। जबकि शुक्रवार को न्यूनतम पारा 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए। सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। एक तरफ सर्दी बढ़ रही है, वहीं अलाव कहीं पर नहीं जलवाए जा रहे हैं।

यही नहीं ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पंजाब मेल छह घंटे लेट रही। वहीं नौचंदी एक्सप्रेस, गंगा गोमती, पंजाब मेल समेत कई ट्रेनें घंटों लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें