फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बालक की मौत पर भड़के लोग, हाईवे जाम

Fri, 02 Oct 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बांदा बहराइच राजमार्ग पर सड़क पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। 
विज्ञापन
शिवगढ़। सड़क हादसे में घायल मनऊखेड़ा गांव निवासी इंद्रपाल (10) की बुधवार देर रात लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में मौत हो गई। शव के अंतिम संस्कार के बाद बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने बांदा-बहराइच हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आए दिन हो रहे हादसों पर आक्रोश जताते हुए गांव के पास हाईवे पर ब्रेकर बनवाने की मांग की। पुलिस के आश्वासन पर करीब आधे घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन


गांव निवासी राजेश कुमार का बेटा इंद्रपाल कक्षा पांच और बड़ी बेटी आशा (15) कक्षा नौ की छात्रा है। बुधवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों भाई-बहन साइकिल से घर लौट रहे थे। गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने इंद्रपाल को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ में देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देर रात शव गांव लाया गया और बृहस्पतिवार सुबह गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। दोपहर में गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने गांव के पास हाईवे पर जाम लगाकर विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन


संतोष कुमार, जगरूप, मनोज कुमार, सियाराम और अवधेश कुमार ने बताया कि गांव के पास आए दिन हादसे हो रहे हैं। हर सप्ताह दुर्घटना में किसी के घायल होने या मौत की घटना सामने आती है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से हाईवे पर ब्रेकर नहीं बनवाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ब्रेकर नहीं होने के कारण वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाते हुए उनकी मांग संबंधित विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।

सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि हाईवे पर गांव के लोग एकत्र हुए थे। जाम लगाने जैसी कोई बात नहीं थी। गांव के पास ब्रेकर बनवाया जाएगा। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।


बेटे की मौत से परिजन गमगीन
राजेश कुमार लखनऊ में मजदूरी करते हैं। इंद्रपाल उनका इकलौता बेटा था। उसकी मौत से पिता के अलावा मां रामकुमारी और बहनें आशा व पुष्पा का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ने कहा कि बेटे की मौत से वह टूट चुकी हैं। उन्होंने ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बांदा बहराइच राजमार्ग पर सड़क पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें