फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: इंसुलेटर खराब होने से 18 घंटे अंधेरे में रहे 100 गांवों के लोग

Sat, 21 Jun 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हल्की बूंदाबांदी होने से बृहस्पतिवार की रात जमुनापुर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन में खराबी आ गई। इससे 100 गांवों की बिजली चली गई। शुक्रवार को दोपहर बाद आपूर्ति बहाल की गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उपकेंद्र में डलमऊ ट्रांसमिशन से 33 केवीए लाइन आई है। बृहस्पतिवार की रात बारिश के चलते गदागंज के माफी गांव के पास इंसुलेटर खराब हो गया, जिससे उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। रात में खराबी दूर नहीं हो पाई। इससे किरवाहार, भीलमपुर, जमुनापुर, अंबारा किसुनदासपुर, ईश्वरदासपुर, कोटिया चित्रा, बाहरपुर, शहजादपुर, सैदलीपुर, पुरनशाहपुर, रामसांडा व दौलतपुर सहित 100 गांवों की आपूर्ति बंद रही।
उमस भरी गर्मी में रातभर लोग परेशान रहे। शुक्रवार सुबह लाइनमैन ने खराबी की खोज शुरू की और खराब इंसुलेटर बदला। दोपहर बाद लगभग तीन बजे आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान लगभग 18 घंटे आपूर्ति ठप रही। लोग पानी के लिए परेशान रहे। जेई ओमकार सिंह ने बताया कि इंसुलेटर खराब होने से आपूर्ति बाधित हुई थी, अब आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें